अभियान की सफलता को लेकर निकाली रैली फोटो है. 2 मेंकैप्सन. रैली में शामिल स्कूली बच्चे. प्रतिनिधि, खगड़िया 17 से 21 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया . मिली जानकारी के अनुसार अभियान की सफलता को लेकर मध्य विद्यालय हाजीपुर के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए नगर का भ्रमण किया. जागरूकता रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली विद्यालय से निकलकर कचहरी रोड, अस्पताल रोड , चित्रगुप्त नगर होते हुए विद्यालय पहुंचा . इस दौरान बच्चे दो बूंद दवा मस्त मस्त पोलियो पस्त पस्त , दो दवा पिलाना पोलियो दूर भगाना के नारे लगा रहे थे. मौके पर यूनिसेफ के एसएमसी डॉ एजाज अहमद, शहरी क्षेत्र के बीएमसी शंभु कुमार , प्रभाकर कुमार, रजनीश कुमार, प्रधानाध्यापक कौशल कुमार कौशल, शिक्षक कृष्णानंद प्रसाद, राजकिशोर, कुमकुम कुमारी, सुषमा कुमारी, अवंतिका कुमारी, जानकी, मंजुला आदि मौजूद थे.
अभियान की सफलता को लेकर निकाली रैली
अभियान की सफलता को लेकर निकाली रैली फोटो है. 2 मेंकैप्सन. रैली में शामिल स्कूली बच्चे. प्रतिनिधि, खगड़िया 17 से 21 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया . मिली जानकारी के अनुसार अभियान की सफलता को लेकर मध्य […]
