शहर का सर्वे चह्नि को रखा जायेगा सुरक्षित

शहर का सर्वे चिह्न को रखा जायेगा सुरक्षित वार्ड पार्षद हेमा भारती ने डीएम से की थी शिकायत एसडीओ ने सर्वे चिह्न को ध्वस्त करने वाले को किया था तलब प्रतिनिधि, खगड़ियाशहर के सर्वे चिह्न को सुरक्षित रखने की कबायद शुरू हो गया है. अंचलाधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि सर्वे कुआं के बीच में […]

शहर का सर्वे चिह्न को रखा जायेगा सुरक्षित वार्ड पार्षद हेमा भारती ने डीएम से की थी शिकायत एसडीओ ने सर्वे चिह्न को ध्वस्त करने वाले को किया था तलब प्रतिनिधि, खगड़ियाशहर के सर्वे चिह्न को सुरक्षित रखने की कबायद शुरू हो गया है. अंचलाधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि सर्वे कुआं के बीच में एक पोल गाड़ कर चिह्न को सुरक्षित किया जायेगा ताकि भूमि के पैमाइस करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो . उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र के जेएनकेटी उच्च विद्यालय के पूर्वी भाग में आजादी के पूर्व से शहर के सर्वे के लिए एक कुआं को चिह्नित किया गया था. जिसे श्याम लाल ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा एक विद्यालय को जमीन दान दे गयी . जमीन पर विद्यालय के निर्माण के क्रम में सर्वे कुआं को नष्ट कर दिया गया . वार्ड पार्षद हेमा भारती ने डीएम को आवेदन देकर कहा कि शहर में भूमि विवाद की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. विवाद को सुलझाने के लिए पैमाइस की आवश्यकता पड़ती है. लेकिन जेएनकेटी स्कूल के समीप प्राचीन काल से बने सर्वे कुआं को नष्ट किया जा रहा है. जिससे कभी भी भूमि पैमाइस में सीमांकन सही तरीके से नहीं हो पायेगा. उन्होंने कुआं नष्ट करने के स्थल पर चिह्नित प्वाइंट करने की मांग की थी. ताकि लोगों को कठिनाई नहीं हो सके . कहते है कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि सर्वे कुआं को ध्वस्त करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है. कहते है एसडीओ एसडीओ शिव कुमार शैव ने बताया कि वार्ड पार्षद के शिकायत मिलने के बाद ट्रस्टियों व विद्यालय प्रबंधक को बुलाया गया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >