चौथम थानाध्यक्ष सस्पेंड, सुनील को कमान

चौथम थानाध्यक्ष सस्पेंड, सुनील को कमान फोटो है 20 मेंकैप्सन- घटना की जानकारी लेते अभियान एसपी प्रतिनिधि, चौथमथाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में गत मंगलवार की रात आभूषण की दुकान में हुई भीषण चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद को निलंबित कर दिया है. साथ ही एसपी ने चोरी […]

चौथम थानाध्यक्ष सस्पेंड, सुनील को कमान फोटो है 20 मेंकैप्सन- घटना की जानकारी लेते अभियान एसपी प्रतिनिधि, चौथमथाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में गत मंगलवार की रात आभूषण की दुकान में हुई भीषण चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद को निलंबित कर दिया है. साथ ही एसपी ने चोरी मामले के उद्भेदन के लिए एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा को लगाया है. पुलिस अधीक्षक ने एसआइ सुनील कुमार सहनी को चौथम का नया थानाध्यक्ष बनाया है. एसपी ने गुरुवार को घटनास्थल का जायजा लिया था. कार्य में लापरवाही को देखते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित किया है. इधर एएसपी अभियान ने थाने पर चोरी मामले की जानकारी ली. नये थानाध्यक्ष को एएसपी अभियान ने गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस पब्लिक के सहयोग से चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की सलाह दी. अभियान एएसपी ने प्रतिदिन गहन वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >