सरकारी नल कूप खराब, किसान निजी पंप सेट से करते हैं पटवन
पसराहा : परबत्ता प्रखंड के 22 पंचायतों में लगाए गये सरकारी नल कूप बेकार पड़ा हुआ है. जनता के गाढ़ी कमाई बरबाद हो रही है. लेकिन इसको को देखने वाला कोई नहीं है. लाखों रुपये के पाइप व यंत्र को जंग खा रहा है . उल्लेखनीय है देवरी पंचायत में एक, बैसा में चार, पिपड़ा […]
पसराहा : परबत्ता प्रखंड के 22 पंचायतों में लगाए गये सरकारी नल कूप बेकार पड़ा हुआ है. जनता के गाढ़ी कमाई बरबाद हो रही है. लेकिन इसको को देखने वाला कोई नहीं है. लाखों रुपये के पाइप व यंत्र को जंग खा रहा है .
उल्लेखनीय है देवरी पंचायत में एक, बैसा में चार, पिपड़ा लतीफ तीन, बंदेहरा में तीन, परबत्ता तीन, कवेला में दो, कोलवारा चार, माधवपुर जोरावरपुर दरियापुर भैलवा में लगभग आधा दर्जन लगाये गये सरकारी नल कूप बिल्कुल बंद पड़ा है. इस पंप सेट से एक बूंद पानी किसानों को नहीं मिल रहा है. लाखों रुपये का यंत्र बरबाद हो रहा है. जबकी इन पंपो के संचालन के लिए विभाग द्वारा एक एक ऑपरेटर कि नियुक्ति भी किया गया है कि किसानों को सिचाई के लिए समय समय पर पानी मिल सके.
कहते हैं किसान
किसान पसराहा निवासी मो असलम , फारुक , पप्पु ,भूषण चौरसिया , शेखर सिन्हा विभीषण यादव सहीत दर्जनों किसानों ने जिलाअधिकारी से बंद पड़े सरकारी नलकूप को चालू कराने की मांग की है.
कहते हैं स्थानीय विधायक
विधायक रामानंद प्रसाद सिह ने बताया कि नलकूप विभाग के आधिकारी से बात कर अविलंब बंद पड़े नल कूप को चालू कराया जायेगा. जिससे किसानों को सिचाई करने में मदद मिल पायेगा .