गोगरी : थाना क्षेत्र के राटन पंचायत के चांदपुर गांव की वार्ड 14 की एक महिला ने एसपी के जनता दरबार में राटन पंचायत के वर्तमान मुखिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज करने का गुहार लगाया है.
एसपी ने आवेदन को थाना भेजकर मामले की जांच करने का आदेश दिया है. थानाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच किया जा रही है.
