चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य शुरू फोटो है 17 मेंकैप्सन- निर्माण कार्य की शुरुआत करते जिला जजप्रतिनिधि, खगड़ियावर्षों से जर्जर जिला मुख्यालय का एकमात्र चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य शनिवार से आरंभ कर दिया गया. इसकी शुरुआत नववर्ष पर चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों ने चित्रगुप्त मंदिर के नये भवन की ढलाई करा कर की. ढलाई कार्य का शुभारंभ निर्वतमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंद कुमार श्रीवास्तव के द्वारा भवन निर्माण सामग्री को मशीन में देकर किया गया. इसके बाद कारीगरों ने कार्य प्रारंभ कर दिया.उल्लेखनीय है कि मंदिर में तीन देवताओं को स्थापित किया गया है. इस अवसर पर डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो, चित्रगुप्त महापरिवार के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, नीलरत्न अम्बष्ठ, अरविंद मोहन, महासचिव रविश चंद्र , संयुक्त सचिव अजिताभ सिन्हा, विप्लव रंधीव, राजीव प्रसाद उर्फ पिंकू बाबू, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, संरक्षक जनार्दन प्रसाद, भोला प्रसाद सिन्हा,अरूण प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, प्रो. इंद्रपति पोद्दार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. कमेटी के संयुक्त सचिव अजिताभ सिन्हा ने बताया जल्द ही समाज के सभी वर्गो का सहयोग लेकर मंदिर को भव्य रूप दिया जायेगा.
चत्रिगुप्त मंदिर का नर्मिाण कार्य शुरू
चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य शुरू फोटो है 17 मेंकैप्सन- निर्माण कार्य की शुरुआत करते जिला जजप्रतिनिधि, खगड़ियावर्षों से जर्जर जिला मुख्यालय का एकमात्र चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य शनिवार से आरंभ कर दिया गया. इसकी शुरुआत नववर्ष पर चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों ने चित्रगुप्त मंदिर के नये भवन की ढलाई करा कर की. ढलाई […]
