नववर्ष की तैयारियों में जुटे युवा

नववर्ष की तैयारियों में जुटे युवा अपने-अपने तरीके से किया जायेगा नव वर्ष का आगाजप्रतिनिधि, गोगरी. नववर्ष के नजदीक आते ही युवाओं ने तैयारियां करना आरंभ कर दिया है. युवा अपने-अपने तरीके से नववर्ष का आगाज करने का मन बना लिया है. नव वर्ष 2016 के नजदीक आते ही अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं […]

नववर्ष की तैयारियों में जुटे युवा अपने-अपने तरीके से किया जायेगा नव वर्ष का आगाजप्रतिनिधि, गोगरी. नववर्ष के नजदीक आते ही युवाओं ने तैयारियां करना आरंभ कर दिया है. युवा अपने-अपने तरीके से नववर्ष का आगाज करने का मन बना लिया है. नव वर्ष 2016 के नजदीक आते ही अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के द्वारा इस मौके को ज्यादा से ज्यादा यादगार बनाने के लिए अपने-अपने तरीके से इसकी तैयारियां करना शुरू कर दिया है. राहुल राज, नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, विक्रम कुमार, गौतम कुमार, शशि कुमार, पांडव कुमार, रूपेश कुमार, रोहन कुमार सहित अन्य युवा नव वर्ष के दिन बगीचें में जाकर अपने दोस्तों के बीच पिकनिक मना कर नव वर्ष का लुप्त उठाने का मन बनाया है. वही लवली सिंह, करिश्मा कुमारी अंजलि कुमारी, काजल कुमारी, मीनू कुमारी, स्वीटी कुमारी, कोमल कुमारी, शिल्पी कुमारी ने नव वर्ष के दिन अपने माता-पिता एवं अभिभावकों से सुबह -सुबह आशीर्वाद लेकर एवं अपने दोस्तों को बधाई देकर नव वर्ष का आगाज करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >