शाम को बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश प्रतिनिधि, गोगरी. अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शाम को बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी. बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के उदासीनता के कारण अनुमंडल गोगरी के विभिन्न क्षेत्रों एवं नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के सभी वार्ड में शाम के समय अंधकारमय हो जाता है. जिसके कारण उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है. बिजली उपभोक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मी नीजी डेनमो संचालक से पैसा लेकर जानबूझकर शाम में बिजली गायब करने का सिलसिला जारी रखा है. ताकि उपभोक्ता डेनमो संचालक से बिजली लेने को विवश हो सके. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मियों के भ्रष्टनीति के खिलाफ आंदोलन करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की जायेगी.
शाम को बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश
शाम को बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश प्रतिनिधि, गोगरी. अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शाम को बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी. बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के उदासीनता के कारण अनुमंडल गोगरी के विभिन्न […]
