ग्रीटिंग्स के जरिये दोस्तों को लुभाने की तैयारी में जूटे युवा फोटो है 19 मेंकैप्सन- ग्रीटिंग्स की खरीदारी करते युवा खगड़िया. कहा जाता है कि जीवन के सारे रिश्तों में दोस्ती का रिश्ता सबसे महत्वूपर्ण होता है. ऐसे ही खास दोस्त को अपनी भावनाओं का अहसास दिलाने की तैयारी में युवा वर्ग अभी से ही जुट गये हैं. नया साल करीब है. ऐसे में युवा अपने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को ग्रीटिंग्स के माध्यम से लुभाने की तैयारी कर रहे हैं. इसकी तैयारी शहर के कई गिफ्ट दुकानदारों ने पहले से कर ली है. शहर के बड़े व छोटे गिफ्ट दुकानों में ग्रीटिंग्स गार्ड सज गये हैं. रंग बिरंगे कार्ड्स युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र हैं. बड़ी संख्या में युवा अपनों के लिए कार्ड खरीदते नजर आ रहे हैं. ग्रीटिंग्स का क्रेज बरकरारआज सूचना क्रांति ने इतना विकास किया है कि हर हाथ में मोबाइल है. ज्यादा लोग मोबाइल के माध्यम से ही अपनों को नये साल की बधाई देते हैं. लेकिन आज भी युवाओं के बीच ग्रीटिंग्स का क्रेज बना हुआ है. आज फेसबुक,व्हाट्स एप, मोबाइल मैसेज का ही प्रयोग प्रचलन में है. लोग इंटरनेट के माध्यम से एक से बढ़ कर एक ग्रीटिंग्स लोड कर अपनों को संदेश दे रहे हैं. कहते हैं युवा युवा मनीष कुमार, श्रवण कुमार, हिमांशु कुमार आदि ने बताया कि ग्रीटिंग्स कार्ड की अपनी बात है. नये साल को लेकर बाजार में कई डिजाईन के कार्ड उपलब्ध है.उन्होंने बताया कि वे कंफयूज है कौन-सा कार्ड खरीदे. वहीं बलराम ने बताया कि कार्ड की बात ही कुछ अलग है. कार्ड मं अपने दिल की सारी बातें कह सकते हैं. फेसबुक व व्हाट्स पर पर संदेशआजकल दोस्तो को याद करने के लिए और उन तक अपने दिल की बात पहुंचाने के लिए फेसबुक , व्हाट्स आदि का प्रचलन बढ़ गया है. युवा इसे पंसद भी कर रहे हैं. इसके साथ ही मेल और मोबाइल मैसेज भी नये साल की बधाई का संदेश देने के लिए प्रयोग किया जा रहा है.
ग्रीटग्सिं के जरिये दोस्तों को लुभाने की तैयारी में जूटे युवा
ग्रीटिंग्स के जरिये दोस्तों को लुभाने की तैयारी में जूटे युवा फोटो है 19 मेंकैप्सन- ग्रीटिंग्स की खरीदारी करते युवा खगड़िया. कहा जाता है कि जीवन के सारे रिश्तों में दोस्ती का रिश्ता सबसे महत्वूपर्ण होता है. ऐसे ही खास दोस्त को अपनी भावनाओं का अहसास दिलाने की तैयारी में युवा वर्ग अभी से ही […]
