वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2 से

वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2 से खगड़िया. कोसी महाविद्यालय के स्थापना दिवस को लेकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम पूजन सिंह ने बताया कि दो जनवरी को कॉलेज के खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता में 100, 200,400 मीटर की दौड़, ऊंची ,लंबी कूद, भाला फेंक […]

वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2 से खगड़िया. कोसी महाविद्यालय के स्थापना दिवस को लेकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम पूजन सिंह ने बताया कि दो जनवरी को कॉलेज के खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता में 100, 200,400 मीटर की दौड़, ऊंची ,लंबी कूद, भाला फेंक आदि प्रतियोगिता होगी. जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्रा के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्राचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं से खेल मैदान पहुंचने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >