स्थापना दिवस समारोह की तैयारी शुरू कोसी महाविद्यालय के संस्थापक के प्रतिमा का किया जायेगा अनावरण समारोह को लेकर बनायी गयी है कमेटीकुलपति लेंगे समारोह में भागखगड़िया. स्थानीय कोसी महाविद्यालय का 70 वां स्थापना दिवस मनाये जाने को लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा कमेटी बनायी गयी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने बताया कि आगामी 8 जनवरी को कोसी महाविद्यालय का 70 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. कॉलेज के संस्थापक स्व हरिवंश नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामा शंकर दूबे द्वारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संस्थापक स्व हरिवंश नारायण सिंह की प्रतिमा डॉ विजय कुमार रंजन के सौजन्य से स्थापित किया जायेगा. प्राचार्य ने बताया कि 7:30 बजे प्रतिमा का अनावरण, 11 बजे मुख्य समारोह होगा. जिसमें प्रतिकुलपति डॉ एके राय द्वारा कॉलेज के लैंगवेज लैब का उद्घाटन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर प्राध्यापकों की एक कमेटी बनायी गयी है. जिसमें शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी को शामिल किया गया है. प्राचार्य ने बताया कि उद्घाटन समारोह में स्थानीय सांसद, विधायक भाग लेंगे. साथ ही इस दौरान कॉलेज के पत्रिका प्रगति का लोकार्पण किया जायेगा.
स्थापना दिवस समारोह की तैयारी शुरू
स्थापना दिवस समारोह की तैयारी शुरू कोसी महाविद्यालय के संस्थापक के प्रतिमा का किया जायेगा अनावरण समारोह को लेकर बनायी गयी है कमेटीकुलपति लेंगे समारोह में भागखगड़िया. स्थानीय कोसी महाविद्यालय का 70 वां स्थापना दिवस मनाये जाने को लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा कमेटी बनायी गयी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने बताया कि […]
