उर्स के अवसर पर मजार पर की चादरपोशी

उर्स के अवसर पर मजार पर की चादरपोशीफोटो है 14 मेंकैप्सन- उर्स मेला में नमाज अदा करते मौलाना दो दिवसीय उर्स मेला का आयोजनगोगरी. प्रखंड के राटन पंचायत स्थित मसजिद में सोमवार से दो दिवसीय उर्स मेला शुरू हो गया है. 115वें वर्षगांठ पर हर साल की तरह इस साल भी 27 दिसंबर की रात […]

उर्स के अवसर पर मजार पर की चादरपोशीफोटो है 14 मेंकैप्सन- उर्स मेला में नमाज अदा करते मौलाना दो दिवसीय उर्स मेला का आयोजनगोगरी. प्रखंड के राटन पंचायत स्थित मसजिद में सोमवार से दो दिवसीय उर्स मेला शुरू हो गया है. 115वें वर्षगांठ पर हर साल की तरह इस साल भी 27 दिसंबर की रात उर्स मुबारक हुआ. उर्स को लेकर मजार को आकर्षक रूप से सजाया गया है. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने जियारत की और उनके दर पर मत्था टेका. इसके बाद नईमी, मौलाना मुहम्मद मुसाफिरी, मोहम्मद सफिक खान, पादरी गाजीपुर, शायर फरहत साबरी, समस तबरेज सहित दर्जनों मौलाना उपस्थित होकर उर्स मेले में मखदूम गुलजार अली की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर कई मौलाना ने अपने तकरीर में शिक्षा के महत्व की चर्चा की. मौके पर गोगरी थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र, एसआई अरविंद सहनी गश्त करते रहे. उर्स मुबारक को सफल बनाने में कृष्णा कुमारी, मोहम्मद फिरोज खान, मोहम्मद वरिश खान, मोहम्मद तिन्जू खान, असफाक ओरंगजेब खान, अकरम फरीदी, फनिभुशन यादव, ललन यादव आदि सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >