सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौतखगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक के समीप एनएच 31 पर मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरवार गांव निवासी, भागलपुर में पदस्थापित आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मी लाल बाबू बाइक से अपने गांव से भागलपुर जा रहे थे. सोमवार से उनकी ड्यूटी शुरू होनी थी. काजीचक के समीप उनके बाइक की टक्कर ट्रक से हो गयी. घटना में मौके ही उनकी मौत हो गयी. मौके पर पुलिस पहुंची. महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है.
सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत
सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौतखगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक के समीप एनएच 31 पर मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरवार गांव निवासी, भागलपुर में पदस्थापित आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मी लाल बाबू बाइक […]
