स्कॉर्पियों गयी गड्ढे में तीन लोग जख्मी

स्कॉर्पियों गयी गड्ढे में तीन लोग जख्मी फोटो है. 1 मेंकैप्सन. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियों प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के बन्देहरा चौक पर शुक्रवार शाम एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है परंतु तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह गाड़ी महदीपुर […]

स्कॉर्पियों गयी गड्ढे में तीन लोग जख्मी फोटो है. 1 मेंकैप्सन. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियों प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के बन्देहरा चौक पर शुक्रवार शाम एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है परंतु तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह गाड़ी महदीपुर बाजार की ओर से मड़ैया बाजार की ओर तेज गति से जा रही थी कि बन्देहरा चौक पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गुमटी के परखच्चे उड़ाते हुए गाड़ी गड्ढे में गिर गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ही गाड़ी खरीदी गयी थी, पूजा सम्पन्न कर वापस आ रहे थे. कई लोगों ने बताया कि घटना के समय चौक पर दर्जनों लोग मौजूद थे जो बाल बाल बच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >