अस्पताल में शौच क्रिया के बिना तड़प रही रिया

खगड़िया : छोटी सी उम्र में बड़ी घटना की शिकार रिया बेगूसराय के निजी क्लिनिक में तड़प रही है. वह घटना के दिन यानी आठ दिनों से उसके शौच क्रिया नहीं होने से परिजन परेशान हैं. आठ वर्षीया रिया के पेट में चार इंच गहरा गड्ढा हो गया है. साथ ही घुटने की हड्डी भी […]

खगड़िया : छोटी सी उम्र में बड़ी घटना की शिकार रिया बेगूसराय के निजी क्लिनिक में तड़प रही है. वह घटना के दिन यानी आठ दिनों से उसके शौच क्रिया नहीं होने से परिजन परेशान हैं. आठ वर्षीया रिया के पेट में चार इंच गहरा गड्ढा हो गया है. साथ ही घुटने की हड्डी भी टूट गयी है.

इसके अलावा नाजुक सी बच्ची के कई अंग भी चोटिल हैं. इधर, बेगूसराय में भरती अपने पति व बेटी से मिलने बुधवार को निजी क्लिनिक पहुंची कोमल दहाड़ मार कर रो पड़ी. उसके आंखों में आंसू के साथ-साथ रेलवे के प्रति गुस्सा साफ साफ नजर आ रहा था.

बता दें कि आठ दिन पूर्व संसारपुर रेलवे ढाला के समीप ट्रेन व बाइक की टक्कर में राजेश भगत के पूरे परिवार पर दोहरी मार पड़ी है. घर का इकलौता चिराग बुझ गया. बेटी रिया गंभीर रूप से घायल होकर आइसीयू में है, जबकि राजेश भगत के हाथ-पैर दोनों टूट गये हैं. वह भी अस्पताल में भरती हैं.

इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी
इधर, रेलवे द्वारा घायल राजेश भगत पर हंगामा की प्राथमिकी से पूरा गांव अचंभित है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि घटना के बाद अस्पताल में भरती राजेश भगत पर हंगामा की प्राथमिकी रेलवे ने क्यों दर्ज करवा दी? इस रेल दुर्घटना से बुरी तरह टूट चुकी कोमल कहती है
कि अस्पताल में भरती मेरे पति पर प्राथमिकी दर्ज करवा कर रेलवे ने इनसानियत का गला घोटा है. अब तो इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी. इधर, रेल प्रशासन के कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >