मैरा में बिजली ग्रिड के लिए स्थल निरीक्षण

मैरा में बिजली ग्रिड के लिए स्थल निरीक्षण गोगरी .प्रखंड क्षेत्र के सरैया मैरा गांव में विद्युत पावर ग्रिड के स्थल चयन को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने स्थल की जांच की. जांच के दौरान विद्युत विभाग के अभियंता, गोगरी एसडीओ संतोष कुमार, सीओ चन्दन कुमार आदि उपस्थित थे. एसडीओ ने बताया कि विद्युत विभाग […]

मैरा में बिजली ग्रिड के लिए स्थल निरीक्षण गोगरी .प्रखंड क्षेत्र के सरैया मैरा गांव में विद्युत पावर ग्रिड के स्थल चयन को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने स्थल की जांच की. जांच के दौरान विद्युत विभाग के अभियंता, गोगरी एसडीओ संतोष कुमार, सीओ चन्दन कुमार आदि उपस्थित थे. एसडीओ ने बताया कि विद्युत विभाग ने मैरा में 220 केवी का पावर ग्रिड निर्माण के टेंडर की प्रकिया के लिए स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मैरा पावर ग्रिड से बेलदौर , खगडि़या ,मानसी ,गोगरी ,महेशखूंट पावर हाउस में विद्युत आपूर्ति होगी. इसकी विभागीय प्रकिया लगभग पूरी कर ली गयी है. जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >