चेहल्लूम को लेकर शांति समिति की बैठक

चेहल्लूम को लेकर शांति समिति की बैठक अलौली. चेहल्लूम में शांति व्यवस्था को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्वक चेहल्लूम मनाने की चर्चा की गयी. वहीं संवेदनशील गांवों को भी चिह्नित […]

चेहल्लूम को लेकर शांति समिति की बैठक अलौली. चेहल्लूम में शांति व्यवस्था को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्वक चेहल्लूम मनाने की चर्चा की गयी. वहीं संवेदनशील गांवों को भी चिह्नित किया गया. बीडीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि पर्व की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था का माहौल बनाये रखने का प्रयास रहेगा. बैठक में पदाधिकारी के साथ पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, उप प्रमुख पवन कुमार देशाई, मुखिया जगदीश चंद्र बसु, विपिन कुमार, सरविंद कुमार यादव, हरिनंदन चौधरी, गीता यादव, अजय पासवान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >