दामाद की नौकरी बिहार पुलिस में हो गयी. नौकरी होने के बाद भी दामाद एक लाख रुपये की मांग करता रहा. बाद में दामाद, ससुर बाल मुकुंद व सास ने पीट-पीट कर सोनी की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतका की मां सुनीता देवी का फर्द बयान ले रही थी.
विवाहिता की पीट पीट कर हत्या
खगड़िया: सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के भगत टोला में एक विवाहिता की पीट-पीट हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत विवाहिता की मां सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनी की शादी 28 नवंबर, 2013 को भगत टोला निवासी राम मालाकार से दान दहेज देकर की थी. इस बीच […]

खगड़िया: सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के भगत टोला में एक विवाहिता की पीट-पीट हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत विवाहिता की मां सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनी की शादी 28 नवंबर, 2013 को भगत टोला निवासी राम मालाकार से दान दहेज देकर की थी. इस बीच दामाद की वह सभी मांगें पूरी करती रही.