दखल दहानी के लिए फिर से लगेंगे शिविर

खगडि़या. परचा की जमीन से बेदखल परचा धारियों को जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए फिर से पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे. शिविर में शेष बचे बेदखल परचा धारियों को परचे की जमीन पर दखल कब्जा दिलाया जायेगा. दखल कब्जा के लिए पूर्व में भी पंचायत स्तर पर शिविर लगाया गया था. किंतु अब […]

खगडि़या. परचा की जमीन से बेदखल परचा धारियों को जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए फिर से पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे. शिविर में शेष बचे बेदखल परचा धारियों को परचे की जमीन पर दखल कब्जा दिलाया जायेगा. दखल कब्जा के लिए पूर्व में भी पंचायत स्तर पर शिविर लगाया गया था. किंतु अब भी पंचायतों में बेदखल परचा धारियों की संख्या अच्छी खासी है. इसी के मद्देनजर पुन: शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है एडीएम एमएच रहमान ने बताया कि जल्द ही शिविर की तिथिकी घोषणा की जायेगी. 30 सितंबर तक बेदखल परचा धारियों को दखल दिलाने का लक्ष्य रखा गया है . अंचल में सीओ को शिविर लगाने तथा दखल दिलाने की पूर्ण व्यवस्था करने की जिम्मेदारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >