जदयू कार्यकर्ताओं ने दिया हर घर दस्तक

बेलदौर : आगे बढ़ता रहे बिहार एक बार फिर नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोली बनाकर गांवों में अभियान चलाया. इस अभियान के तहत माली, महिनाथनगर, गोंगी, भोलादास बासा, बेलदौर, तिलाठी गांव में लोगों के घर-घर जाकर पार्टी के संदेशों से लोगों को अवगत करवाया. बेलदौर व तिलाठी में […]

बेलदौर : आगे बढ़ता रहे बिहार एक बार फिर नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोली बनाकर गांवों में अभियान चलाया. इस अभियान के तहत माली, महिनाथनगर, गोंगी, भोलादास बासा, बेलदौर, तिलाठी गांव में लोगों के घर-घर जाकर पार्टी के संदेशों से लोगों को अवगत करवाया.

बेलदौर व तिलाठी में इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने किया. जबकि इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार, तारणी प्रसाद सिंह बीस सूत्री कार्यान्वयन कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >