खगडि़या. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव के समीप एनएच 31 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार आहो गांव निवासी कार्तिक यादव के पुत्र किशोरी यादव मोरकाही से खगडि़या जा रहा था. नन्हकु मंडल टोला के समीप मानसी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से ठोकर मार दी. इसके कारण युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को पूर्व मुखिया संजय यादव व ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया.
सड़क दुर्घटना में एक घायल
खगडि़या. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव के समीप एनएच 31 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार आहो गांव निवासी कार्तिक यादव के पुत्र किशोरी यादव मोरकाही से खगडि़या जा रहा था. नन्हकु मंडल टोला के समीप मानसी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो […]
