कन्वेंशन की तैयारी को लेकर आशा-ममता की बैठक

खगडि़या. बिहार राज्य आशा ममता फेसीलेटर गोप गुट की बैठक सैय्या अस्पताल परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने की. बैठक में सर्वप्रथम कासिमपुर के फेसीलेटर बिंदु देवी के अचानक निधन पर दो मिनट को मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. तथा मृतक फेसीलेटर को आश्रितों को उचित मुआवजा एक […]

खगडि़या. बिहार राज्य आशा ममता फेसीलेटर गोप गुट की बैठक सैय्या अस्पताल परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने की. बैठक में सर्वप्रथम कासिमपुर के फेसीलेटर बिंदु देवी के अचानक निधन पर दो मिनट को मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. तथा मृतक फेसीलेटर को आश्रितों को उचित मुआवजा एक लाख रुपया का सरकारी अनुदान तथा अनुकंपा का लाभ देने की मांग की. वहीं जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि छह जुलाई को संध की राज्यस्तरीय आम सभा सह कन्वेंशन पटना में होगी. वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि सैकड़ों कार्यकर्ता पांच जुलाई 15 की शाम तीन बजे दिन में पैसेंजर से बरौनी होते हुए पटना कूच करेंगे. मौके पर रानी कुमारी, सुंदर माला, सुनीता, संजु पटेल, बबीता, पूनम, वीणा, रूबी, सिंकु, पुनीता, मालावती, संगीता, लता, शकीला खातून, सरिता, अमेरिका, रेवा रानी पांडे आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >