पंचायत रोजगार सेवक ने निकालेंगे मशाल जुलूस

खगडि़या. उप विकास आयुक्त द्वारा 14 पीआरएस का अनुबंध रद्द किये जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जिले के पीआरएस ने निर्णय लिया है कि चार जुलाई की शाम को जिला प्रशासन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने बताया कि पीआरएस 15 अप्रैल से सामूहिक अवकाश पर है.लेकिन डीडीसी ने दुर्भावना से […]

खगडि़या. उप विकास आयुक्त द्वारा 14 पीआरएस का अनुबंध रद्द किये जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जिले के पीआरएस ने निर्णय लिया है कि चार जुलाई की शाम को जिला प्रशासन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने बताया कि पीआरएस 15 अप्रैल से सामूहिक अवकाश पर है.लेकिन डीडीसी ने दुर्भावना से ग्रसित होकर 14 पीआरएस का अनुबंध रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक पीआरएस की मांगे पूरी नहीं होगी तब आंदोलन जारी रहेगा. पीआरएस संघ की बैठक कोसी महाविद्यालय परिसर में सुबोध कुमार की अध्यक्षता शुक्रवार को हुई. बैठक में सुबोध कुमार, अवधेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >