खगडि़या : सदर प्रखंड के सरकारी जलकर चन्हा लक्षमिनियां का सह भाग करिहो के अतिक्रमण किये जाने की शिकायत मत्स्यजीवी सहयोग समिति के ग्रुप नेता शिव कुमार सहनी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर की है. श्री सहनी ने जिलाधिकारी को बताया कि बबीता देवी पति विनोद कुमार विधाधार मुहल्ला निवासी द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण पोखर बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि खगडि़या प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का 754 सदस्य है, जिनके आय का मुख्य श्रोत जलकर है.
आजादी के पूर्व से आज तक उक्त जमीन की बंदोबस्ती मत्स्यजीवी समिति के साथ सुरक्षित जमा राशि पर की जाती है. और समिति जलकर प्रबंधन अधिनियम और बिहार सहकारिता अधिनियम 935 के तहत जलकर का वितरण किया जाता है. उन्होंने कहा कि चन्हा लक्षमिनियां जलकर का पार्ट करिहो, कठौरा, महुआतोर, ओलापुर, इटवा, गंडक ,मोइन, नया गंडक तथा लाभगांव में समिति द्वारा बंगाल से सात लाख रुपये का मत्स्य बीज खरीद कर डाला गया है.
लेकिन विधाधार मुहल्ला निवासी विनोद कुमार द्वारा मत्स्य बीज को बरबाद कर पोखर बनाया जा रहा है. उन्होंने जिलाधिकारी से दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जलकर का विवाद नहीं सुलझाया गया तो मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लोगों को आर्थिक क्षति होगी.
