स्थापना दिवस मनाये की तैयारी में लेगे राजद कार्यकर्ता

फोटो है. 11 मेंकैप्सन: संबोधित करते राजद के जिला महासचिव संजय यादव.खगडि़या. पांच जुलाई को राजद की स्थापना दिवस मनाये की तैयारी को लेकर नगर राजद की बैठक हुई. बैठक स्थानीय केएन क्लब में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भूषण कुमार ने की. बैठक में प्रदेश युवा महासचिव जितेंद्र कुमार राजा उर्फ राजू चौधरी […]

फोटो है. 11 मेंकैप्सन: संबोधित करते राजद के जिला महासचिव संजय यादव.खगडि़या. पांच जुलाई को राजद की स्थापना दिवस मनाये की तैयारी को लेकर नगर राजद की बैठक हुई. बैठक स्थानीय केएन क्लब में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भूषण कुमार ने की. बैठक में प्रदेश युवा महासचिव जितेंद्र कुमार राजा उर्फ राजू चौधरी ने कहा कि आगामी पांच जुलाई को पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय पटना में मनाया जायेगा. जिले से अधिक संख्या में राजद कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस में भाग ले. उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार के समर्थन में मत करने की अपील की. जिला महासचिव संजय यादव ने भी जिले के जन प्रतिनिधियों से डॉ संजीव के पक्ष में मत करने की अपील करते हुए कहा कि महा गंठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. वहीं दस्तकार प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव आलोक कुमार यादव ने भी आगामी विधान सभा की तैयारी में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की. जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सहनी, जिला प्रवक्ता धनंजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, किसान प्रकोष्ठ के नंदकिशोर प्रसाद आदि लोगों ने राजद कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की . साथ ही गंठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से संपर्क करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >