डिजिटल इंडिया में जन भागीदारी से लाभ

-डीएम ने किया डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के उद्घाटन, बोलेफोटो है 12 व 13कैप्सन: संबोधित करते डीएम राजीव रोशन व उपस्थित अधिकारी.प्रतिनिधि, खगडि़या डिजिटल इंडिया सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिससे सूचना तंत्र के विकास को नया बल मिलेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है. उक्त बातें डीएम राजीव […]

-डीएम ने किया डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के उद्घाटन, बोलेफोटो है 12 व 13कैप्सन: संबोधित करते डीएम राजीव रोशन व उपस्थित अधिकारी.प्रतिनिधि, खगडि़या डिजिटल इंडिया सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिससे सूचना तंत्र के विकास को नया बल मिलेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है. उक्त बातें डीएम राजीव रोशन ने डिजिटल इंडिया पर आधारित कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कहीं. उन्होंने इस संबंध में तमाम तकनीकी बातों को बहुत ही बारीकी एवं विस्तार से बताया. बैठक में इ-मार्केटिंग, इ लॉकर , इ-ऑफीस , इ-शिक्षा , इ-हेल्थ के बारे में बताया गया. डीएम ने कहा कि नयी पीढ़ी इसका अधिक लाभ उठायेगी. वैसे आधुनिक युग में इस कार्यक्रम का लाभ सभी को मिलेगा. डीआइओ अमन पटेल ने बताया कि इससे सरकारी कार्यों में बहुत पारदर्शिता आयेगी व इ लॉकर से सारे दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे. यह काफी महत्वपूर्ण व सुरक्षित होगा. कार्यक्रम में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, एसडीओ सुनील कुमार यादव, आइसीडीएस के पदाधिकारी सियाराम सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >