कांग्रेसियों ने चलाया जन संपर्क अभियान

खगडि़या. कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में सदर प्रखंंड के कई गांव का दौरा कर जन संपर्क किया. जिला अध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि कांग्रेस जदयू, राजद, राकपा महा गंठबंधन के उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने के लिए मुखिया, […]

खगडि़या. कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में सदर प्रखंंड के कई गांव का दौरा कर जन संपर्क किया. जिला अध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि कांग्रेस जदयू, राजद, राकपा महा गंठबंधन के उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने के लिए मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित सभी जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया.

उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के कोठिया, बछौता, जलकौड़ा, लाभगांव, जहांगीरा, तेताराबाद, गंगौर, बेलासिमरी, रानी सकरपुरा, बरैय आदि पंचायत के जनप्रतिनिधियों से जन संपर्क किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, सूर्यनारायण वर्मा, बुद्धदेव प्रसाद यादव, प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, मुंगेर प्रमंडलीय कांग्रेस अध्यक्ष सुजय कुमार, अर्जुन स्वर्णकार, मिनी कुमारी, अरुण ठाकुर, अर्जुन यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >