खगडि़या. वेज-रिवीजन का सेटलमेंट तथा अन्य मांगों को लेकर आज आल इंडिया इंश्योरैंस इंप्लाई एसोसिएशन के आह्वान पर इंश्योरेंस इंप्लाई एसोसिएशन के बेस के सदस्यों ने लंच आवर डेमोस्ट्रेशन का आह्वान किया.
इसमें एसोसिएशन के बेस सेक्रेट्री सत्येन भारद्वाज, बेस प्रेसीडेन्ट विमलेन्दु शेखर झा के आलावा महेश पासवान, रामानुग्रह प्रसाद, एससी पाण्डेय, शक्ति सिंह, मुन्ना साह, प्रकाश, सनुप राम, शिव शंकर प्रसाद, समीर कुमार, कुमार राहुल, अभय यादव, कमलेश्वरी राम, संतोष आदि उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए बेस प्रेसिडेंट विमलेन्दु शेखर झा ने मोदी सरकार के पब्लिक सेक्टर यूनिटस के प्रति असंवेदनशील रवैये की भर्त्सना की. वहीं सेकेट्री सत्येन भारद्वाज ने कहा कि अगर वेज सेटलमेंट में सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये तो आगे और भी आंदोलन को तेज किया जायेगा.
