मुखिया ने डीएम से की बीडीओ की शिकायत

खगडि़या. पसराहा थाना क्षेत्र के सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया पृथ्वी चंद्र सिंह ने परबत्ता बीडीओ के विरुद्ध डीएम से शिकायत की है. उन्होंने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि वर्ष 2013-14 में कन्या विवाह योजना की राशि लाभुक को अभी तक नहीं दिया गया. लाभुकों को बार बार प्रखंड कार्यालय बुला कर […]

खगडि़या. पसराहा थाना क्षेत्र के सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया पृथ्वी चंद्र सिंह ने परबत्ता बीडीओ के विरुद्ध डीएम से शिकायत की है. उन्होंने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि वर्ष 2013-14 में कन्या विवाह योजना की राशि लाभुक को अभी तक नहीं दिया गया. लाभुकों को बार बार प्रखंड कार्यालय बुला कर वापस कर दिया जाता है. उन्होंने दिये आवेदन में कहा है कि प्रखंड के कई पंचायतों का कार्य बीडीओ के कारनामे के कारण लंबित पड़ा है. इससे पंचायत का विकास बाधित हो रहा है. उन्होंने डीएम से इस मामले में जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >