साधना ने दी अग्निपीडि़तों को राहत सामग्री

फोटो है 2 में कैप्सन : राहत का वितरण करती जिप सदस्य सह जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी.अलौली. हथवन पंचायत के अग्निपीडि़तों परिवारों के बीच शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य सह जिला जदयू अध्यक्ष साधना देवी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने अग्निपीडि़त महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को धोती व अन्य आवश्यक […]

फोटो है 2 में कैप्सन : राहत का वितरण करती जिप सदस्य सह जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी.अलौली. हथवन पंचायत के अग्निपीडि़तों परिवारों के बीच शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य सह जिला जदयू अध्यक्ष साधना देवी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने अग्निपीडि़त महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को धोती व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया. सरकार स्तर से पॉलीथिन सीट एवं नगद राशि का वितरण अंचलाधिकारी चौधरी वसंत कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी द्वारा वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से अग्नि पीडि़त परिवारों को इंदिरा आवास योजना का लाभ देने की मांग की. उक्त अवसर पर मो आरीफ हुसैन, विजय यादव, पवन कुमार सिंह, दिनेश महतो, चंदन कुमार, पंचायत उपमुखिया मीरा देवी, लालमुनि सदा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >