देर रात तक हत्या के आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस करती रही छापेमारी राजो यादव के घर हुई कुर्की खगडि़या. सीपीआइ के नेत्री भागो देवी हत्या कांड में अलौली थानाध्यक्ष पर निलंबन की गाज गिरी है. एसपी धूरत सयाली सबलाराम ने बताया कि थानाध्यक्ष ने इस मामले में शिथिलता दिखायी थी, जिस वजह से हत्यारोपी को भाग निकलने का काफी समय मिल गया. उन्होंने बताया कि भागों देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजो यादव के घर की कुर्की जब्ती की गयी है. उन्होंने बताया कि राजो, सुखदेव राम, हत्याकांड में भी आरोपी था. वह बीते दो साल से फरार था. पुलिस को उसकी तलाश थी. इधर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में मोरकाही, अलौली, गंगौर की पुलिस ने भाग ली. पुलिस ने सहरसा खगडि़या के सीमावर्ती क्षेत्र, मोरकाही चिड़ेया ओपी, बेलाही, कुर्जी कोट, कोलवारा आदि जगहों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी. ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह सीपीआइ नेत्री भागों देवी की हत्या की दी गयी थी. भागों देवी ने पूर्व में एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार भी लगायी थी.
अलौली के थानाध्यक्ष पर गिरी निलंबन की गाज
देर रात तक हत्या के आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस करती रही छापेमारी राजो यादव के घर हुई कुर्की खगडि़या. सीपीआइ के नेत्री भागो देवी हत्या कांड में अलौली थानाध्यक्ष पर निलंबन की गाज गिरी है. एसपी धूरत सयाली सबलाराम ने बताया कि थानाध्यक्ष ने इस मामले में शिथिलता दिखायी थी, जिस वजह से […]
