समस्या को ले ग्रामीण पहुंचे डीएम के पास

फोटो है 17 में कैप्सन : डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण खगडि़या. इस्लामपुर ग्राम के अल्पसंख्यक महादलित वर्ग के लोगों ने अपनी समस्या को ले शुक्रवार को डीएम राजीव रोशन के कार्यालय में पहुंच गये. ग्रामवासी धमेंद्र कुमार, जुगनु सिंह, मो फैजल, साजदा खातून सहित सैकड़ों पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने अपनी समस्याओं से अवगत […]

फोटो है 17 में कैप्सन : डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण खगडि़या. इस्लामपुर ग्राम के अल्पसंख्यक महादलित वर्ग के लोगों ने अपनी समस्या को ले शुक्रवार को डीएम राजीव रोशन के कार्यालय में पहुंच गये. ग्रामवासी धमेंद्र कुमार, जुगनु सिंह, मो फैजल, साजदा खातून सहित सैकड़ों पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वर्षों से सरकारी जमीन पर घर बना कर रह रहे हैं. कई बार हमलोगों ने इस जमीन के बासगीत परचा के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन आज तक सही तरीके से जांच नहीं हो पायी है. ना ही हमलोगों को अब तक परचा मिली. उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाम सदर एसडीओ सुनील दल बल के साथ इस्लामपुर गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों को जमीन खाली कराया जायेगा. वहीं शुक्रवार को इस्लामपुर गांव के सैकड़ों लोगों ने डीएम से मिल कर अपनी समस्या से रु-ब-रु कराया . उन्होंने कहा कि वर्षों से रह रहे अल्पसंख्यक व महादलित जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है. अगर उन्हें इस जमीन पर से हटा दिया जायेगा. तो कई घर के चूल्हे बंद हो जायेंगे. वहीं छोटे छोटे बच्चे के सर से घर की छत हट जायेगी. लोग सड़कों पर जीवन यापन करने के लिए विवश हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >