एसडीओ ने लाभुकों के बीच बांटे चेक

गोगरी. गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने शिविर लगा कर नगर पंचायत के पारिवारिक लाभ के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया. शुक्रवार को आयोेजित शिविर में प्रत्येक लाभुकों के बीच 20 हजार की राशि का चेक दिया गया. इस दौरान एसडीओ ने लाभुकों से कहा कि राशि बैंक से निकाले जाने के बाद उसको […]

गोगरी. गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने शिविर लगा कर नगर पंचायत के पारिवारिक लाभ के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया. शुक्रवार को आयोेजित शिविर में प्रत्येक लाभुकों के बीच 20 हजार की राशि का चेक दिया गया. इस दौरान एसडीओ ने लाभुकों से कहा कि राशि बैंक से निकाले जाने के बाद उसको सही कार्य में ही खर्च करें. नगर पंचायत क्षेत्र में आठ लाभुकों के बीच एक लाख 60 हजार की राशि बांटी गयी. मौके पर टैक्स दारोगा गोपीनाथ पांडेय, मनोरंजन कुमार द्विवेदी, मोहन चौधरी, हरदेव प्रसाद, नाजिर सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >