खगडि़या. सातों प्रखंडों के एक एक अतिरिक्त प्राथमिक केंद्रों पर प्रसव कराया जायेगा. शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने डीएम को दी. सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर, अलौली प्रखंड के चातर, परबत्ता प्रखंड के भरतखंड, गोगरी प्रखंड के पकरैल स्वास्थ्य उपकेंद्र पर प्रसव कराये जाने की बातें कही गयी है. सीएस ने कहा कि इन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तीन तीन एएनएम को प्रसव कराने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. आवश्यकता पड़ने पर यहां डॉक्टर भी उपलब्ध कराये जायेंगे . बैठक में डीएम ने बंध्याकरण में शत प्रतिशत उपलब्धि लाने का निर्देश सभी चिकित्सा प्रभारियों को दिया. समीक्षा के दौरान उपलब्धि 52 प्रतिशत प्राप्त करने की बात सामने आयी. मौके पर डीपीओ सियाराम सिंह, सीएस डॉ विजय कुमार सिन्हा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मीरा सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डॉ वायएस प्रयासी, डॉ विनय कुमार शर्मा, डॉ रंजन कुमार, अस्पताल प्रबंधक शशिकांत आदि उपस्थित थे.
सात स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कराया जायेगा प्रसव
खगडि़या. सातों प्रखंडों के एक एक अतिरिक्त प्राथमिक केंद्रों पर प्रसव कराया जायेगा. शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने डीएम को दी. सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर, अलौली प्रखंड के चातर, परबत्ता प्रखंड के भरतखंड, गोगरी प्रखंड के पकरैल स्वास्थ्य उपकेंद्र पर प्रसव कराये जाने […]
