कहीं नक्सली ने तो नहीं करायी हत्या

अलौली: सीपीआइ नेत्री हत्या कांड का तार कहीं नक्सलियों से तो नहीं जुड़ा है. ऐसी चर्चा क्षेत्र में लोगों के बीच हो रही है. बताया जाता है कि इस कांड में मृतका के पुत्र प्रमोद राम ने नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. जिसमें कई नक्सलियों के नाम भी शामिल हैं, जो फिलहाल […]

अलौली: सीपीआइ नेत्री हत्या कांड का तार कहीं नक्सलियों से तो नहीं जुड़ा है. ऐसी चर्चा क्षेत्र में लोगों के बीच हो रही है. बताया जाता है कि इस कांड में मृतका के पुत्र प्रमोद राम ने नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. जिसमें कई नक्सलियों के नाम भी शामिल हैं, जो फिलहाल मंडल कारा में बंद हैं.

जानकारी के अनुसार इस कांड में नक्सली सुभाष यादव उर्फ लंबु, जयजय राम यादव, संदीप यादव, लालो यादव, राजो यादव, रवण यादव, अमर यादव, दासो यादव, सुरेश यादव आदि को नामजद किया है.

नामजद सुभाष यादव, जयजय राम यादव, संदीप यादव पहले से ही जेल में बंद है. लोग इसी बात पर चर्चा कर रहे थे कि पुलिस किसी को भी सुरक्षा नहीं प्रदान कर पा रही है. खासकर महिला के प्रति तो जिले में बीते कुछ दिनों से अपराध परवान पर है. पुलिस का खौफ अपराधियों के मन से निकल चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >