14 व 15 मेंकैप्सन- भिक्षाटन करते शिक्षक व जुलूस में भाग लेते नियोजित शिक्षक खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को शहर में भिक्षाटन किया. भिक्षाटन के बाद शिक्षकों ने जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण किया. नियोजित शिक्षक संघ के जिला कमेटी के निर्देश पर सदर प्रखंड अध्यक्ष पंकज राय, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में जुलूस भी निकाला गया. इसमें जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार, अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष आलोक रंजन आदि ने भाग लिया. जुलूस निकाल कर लोगों को सहयोग करने की अपील की. सरकार के शिक्षक विरोधी नीति के जानकारी दी. मौके पर प्रवेदू कुमार, ललन कुमार, सुबोध कुमार, कुमोद कुमार, राम प्रकाश कुमार, राजीव कुमार पासवान आदि मौजूद थे.
नियोजित शिक्षकों ने किया भिक्षाटन
14 व 15 मेंकैप्सन- भिक्षाटन करते शिक्षक व जुलूस में भाग लेते नियोजित शिक्षक खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को शहर में भिक्षाटन किया. भिक्षाटन के बाद शिक्षकों ने जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण किया. नियोजित शिक्षक संघ के जिला […]
