मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी मौत बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पनशलवा गांव में कृषि समन्वयक नरेश कुमार सिंह का शव पहुंचते ही परिजनों के विलाप एवं चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मंगलवार को ही सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर पाकर मृतक की पत्नी डोली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. बुधवार की सुबह जब शव पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव पनशलवा लाया गया तो, शव को देख परिजनों के चीत्कार से आसपास के लोगों की आंखें भी छलक उठीं. कृषि समन्वयक के मिलनसार व्यवहार एवं बेहतर कार्यकुशलता के कारण विभाग के अधिकारी एवं कर्मी भी शवयात्रा में भाग लेने के लिए पनशलवा गांव पहुंच गये. डीएओ बिशुनदेव कुमार रंजन, सहायक निदेशक उद्यान इन्द्रदेव मंडल, बेलदौर सह मानसी बीएओ आशुतोष कुमार समेत चौथम, अलौली, गोगरी बीएओ, कृषि समन्वयक आनंद कुमार, मनोज कुमार सहित जिले के सभी कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार घर पहुंचे और पीडि़त परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. मंगलवार की दोपहर परबत्ता में प्रतिनियुक्त कृषि समन्वयक नरेश कुमार सिंह अपने सहकर्मी रुपेश कुमार के साथ बाइक से फसल क्षतिपूर्ति की समीक्षा बैठक में भाग लेने खगडि़या जा रहे थे. इसी दौरान परमानंदपुर ढाला समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे रूपेश कुमार भी जख्मी हो गये. संघ के जिला सचिव केके कुणाल समेत संघ के प्रखंड व जिला इकाई के पदाधिकारियों ने पीडि़त परिवार को सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग डीएम से की है.
कृषि समन्वयक का शव गांव पहुचते ही मचा कोहराम
मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी मौत बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पनशलवा गांव में कृषि समन्वयक नरेश कुमार सिंह का शव पहुंचते ही परिजनों के विलाप एवं चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मंगलवार को ही सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर पाकर मृतक की पत्नी डोली देवी का रो-रो कर बुरा […]
