हथवन में आग से छह घर जल कर राख

फोटो है 8 में कैप्सन : आग से जल गया सब कुछ.अलौली. हथवन गांव में मिडिल स्कूल के पास बुधवार को आग लगने से देखते-देखते छह घर जल कर राख हो गये. आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि बाद में दमकल भी […]

फोटो है 8 में कैप्सन : आग से जल गया सब कुछ.अलौली. हथवन गांव में मिडिल स्कूल के पास बुधवार को आग लगने से देखते-देखते छह घर जल कर राख हो गये. आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि बाद में दमकल भी पहुंचा. आग से छत्रि यादव की किराना दुकान एवं मोहन राम का जूता चप्पल दुकान समेत चार अन्य लोगों के घर जल गये. अगलगी में एक बछिया की भी झुलसने से मौत हो गयी. वहीं राम चंद्र यादव, संतोष यादव, संजय यादव के घर से एक भी सामान नहीं निकल पाया. राम चंद्र यादव ने बताया कि दोपहर में ही आग लग गयी. इसमें एक पैर भी झुलस गया. किसी तरह बच कर निकला. वहीं टोला में रखे गेहूं का भूसा एवं जलावन भी जल कर राख हो गया. सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी त्रिपुरारी सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया है. लौटने पर राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं बिजली विभाग के जेइ अभिज्ञान अभिराजन ने बताया कि अभी तक ट्रांसफॉर्मर में बिजली पहुंची ही नहीं है, तो आग लगने का सवाल ही कहां उठता है. जिनके घर जले हैं, वे लोग गांव के पास बांस बिट्टी में किसी तरह समय गुजार रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >