16 को विरोध जतायेगा विधिज्ञ संघ

खगडि़या. 16 मार्च को जिले के अधिवक्ता कार्य से अलग रह कर यूपी के इलाहाबाद में हुए घटना पर विरोध व्यक्त करेंगे. यह निर्णय ऑल इंडिया वार काउंसिल के आह्वान पर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को इलाहाबाद न्यायालय परिसर में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर फायरिंग किया गया. जिसमें दो अधिवक्ता की […]

खगडि़या. 16 मार्च को जिले के अधिवक्ता कार्य से अलग रह कर यूपी के इलाहाबाद में हुए घटना पर विरोध व्यक्त करेंगे. यह निर्णय ऑल इंडिया वार काउंसिल के आह्वान पर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को इलाहाबाद न्यायालय परिसर में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर फायरिंग किया गया. जिसमें दो अधिवक्ता की मौत हो गयी. इस घटना की जिला विधिज्ञ संघ ने निंदा की तथा केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार से मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सरकारी नौकरी व 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. साथ दोषी पुलिस कर्मी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. यह जानकारी जिला विधिक संघ के महासचिव शिवजी महतो ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >