प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों व आवास निर्माण कार्यों मंे प्रगति लाने को लेकर आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार को बीडीओ डॉ अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान आवास सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इन्होंने आवास सहायकों को मुख्यमंत्री जीर्णोद्धार योजना के कार्यों में तेजी लाने व वित्तीय वर्ष 15-16 के इंदिरा आवास लाभुकों की प्रतीक्षा सूची पंचायत आमसभा के माध्यम बनाने का निर्देश दिया. सामाजिक अंकेक्षण में आम सहमति से योग्य लाभुकों का चयन कर ग्रामसभा पारित करा कर ससमय कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक में आवास सहायकों को मोबाइल व सीम कार्ड वितरित किया गया. मोबाइल की गुणवत्ता से बीडीओ ने आवास सहायक कर्मी को अवगत कराते हुए बताया कि अब कर्मी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब नहीं रह पायेंगे. जीपीएस सिस्टम उनके लोकेशन से अधिकारी को अवगत करायेंगे व आवास सहायक स्मार्ट फोन से कई आवश्यक सुविधा लेकर बेहतर तरीके से अपने कार्यों को पूरा करेंगे. मौके पर कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार, आवास सहायक संजय कुमार, रोशन कुमार, प्रवीण कुमार दीपक कुमार, निधि कुमारी, कोमल कुमारी समेत सभी आवास सहायक उपस्थित थे.
आवास सहायकों की बैठक मे बीडीओ ने दिये निर्देश
प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों व आवास निर्माण कार्यों मंे प्रगति लाने को लेकर आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार को बीडीओ डॉ अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान आवास सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इन्होंने आवास सहायकों को मुख्यमंत्री […]
