जनविरोधी नीति के खिलाफ राजभवन का घेराव 15 को

फोटो है.16 मेंकैप्सन: कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेते राजा चौधरीप्रतिनिधि, खगडि़याकेंद्र सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ आगामी 15 मार्च को राजभवन का घेराव किया जायेगा. राजद कार्यकर्ताओं के राजभवन घेराव में भाग लेने को लेकर गुरुवार को साम्भवी सदन में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सह राजद लोकसभा पूर्व प्रत्याशी […]

फोटो है.16 मेंकैप्सन: कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेते राजा चौधरीप्रतिनिधि, खगडि़याकेंद्र सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ आगामी 15 मार्च को राजभवन का घेराव किया जायेगा. राजद कार्यकर्ताओं के राजभवन घेराव में भाग लेने को लेकर गुरुवार को साम्भवी सदन में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सह राजद लोकसभा पूर्व प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव ने की. श्री मति यादव ने बैठक में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं को बताया कि राजद भवन घेराव के लिए साम्भवी सदर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना प्रस्थान करेंगे. साम्भवी सदन से कार्यकर्ताओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी है. बैठक में कैलाश चंद्र यादव, प्रमोद यादव, रामवृक्ष सदा सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया. जबकि दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्जुन राम के आवास पर भी राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया गया व केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के चर्चा की गयी. बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव, प्रदेश युवा महासचिव जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, प्रवक्ता नंदकिशोर प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >