महा परीक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, गोगरीराष्ट्रीय बुनयादी महापरीक्षा के सफल संचालन को लकर बीआरसी भवन श्री शिरनियां में प्रखंड के लोक शिक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक व समन्वयकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया़ आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइओ हरेंद्र रजक ने की़ बीइओ ने महापरीक्षा के सफल संचालन के लिये कई आवश्यक निर्देश दिये व 15 मार्च को आयोजित […]

प्रतिनिधि, गोगरीराष्ट्रीय बुनयादी महापरीक्षा के सफल संचालन को लकर बीआरसी भवन श्री शिरनियां में प्रखंड के लोक शिक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक व समन्वयकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया़ आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइओ हरेंद्र रजक ने की़ बीइओ ने महापरीक्षा के सफल संचालन के लिये कई आवश्यक निर्देश दिये व 15 मार्च को आयोजित महापरीक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं करने की हिदायत दी़ मौके पर केआरपी अरिमर्दन कुमार ने कहा कि परीक्षा को लेकर प्रेरक व वरीय प्रेरक को पंचायत स्तर पर रैली निकाले जाने व दीवार लेखन कार्य कराये जाने की बात कही़ वहीं साक्षरता व समावेशी विकास को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर कला जत्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया़ मौके पर समिति समन्वयक दिनेश पासवान, आद्रि पटना प्रतिनिधि नवीन कुमार सिन्हा ने मौके पर महापरीक्षा को लेकर बनाये गये केंद्र व उसकी व्यवस्था की जानकारी देते हुए परीक्षा में अधिक से अधिक नवसाक्षरों को शामिल कराए जाने का आह्वान किया़ मौके पर दीपक जायसवाल, नरेश सिंह, नरेंद्र वर्मा, अजय कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >