सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी

खगडि़या. गुरुवार को मोरकाही से खगडि़या आ रही ऑटो को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे छह लोग जख्मी हो गये. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऑटो में सवार सभी लोग शादी से संबंधित खरीदारी करने मुख्यालय आ रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी लोग बाबा टोल मोरकाही के रहने वाले हैं. बेगूसराय से […]

खगडि़या. गुरुवार को मोरकाही से खगडि़या आ रही ऑटो को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे छह लोग जख्मी हो गये. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऑटो में सवार सभी लोग शादी से संबंधित खरीदारी करने मुख्यालय आ रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी लोग बाबा टोल मोरकाही के रहने वाले हैं. बेगूसराय से आ रही ट्रक ने कुमरचक्की के समीप ठोकर मार दी. जिससे मिथलेश देवी, मुन्नी देवी, विलास यादव, ममता देवी, जुलो देवी, रूचि कुमारी घायल हो गयीं. जिसको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं ट्रक को मुफस्सिल थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. वहीं सूचना पाते ही घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >