कार्यशाला का आयोजन, निकाला मौन जुलूस

फोटो 10 व 11 मेंकैप्सन- दीप प्रज्वलित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व उपस्थित किशोरीखगडि़या. देश की बेटी करे पुकार बंद करो ये अत्याचार, महिला सामख्या ने ठाना है अत्याचार मिटाना है के नारे के साथ किशोरियों के साथ देश में हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को महिला समाख्या सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय सखी/ किशोरी […]

फोटो 10 व 11 मेंकैप्सन- दीप प्रज्वलित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व उपस्थित किशोरीखगडि़या. देश की बेटी करे पुकार बंद करो ये अत्याचार, महिला सामख्या ने ठाना है अत्याचार मिटाना है के नारे के साथ किशोरियों के साथ देश में हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को महिला समाख्या सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय सखी/ किशोरी चिंतन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के बाद देर शाम सैकड़ों किशोरियों द्वारा मुंह पर काला पट्टी बांध पर मौन जुलूस निकाला. कार्यशाला का उद्घाटन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एनपी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ममता कुमारी, समन्वयक मंजू सिन्हा ने किया. कार्यशाला में भाग ले रहे समाजसेवी प्रेम कुमार वर्मा, जिला साधनसेवी कुंदन कुमारी, देव नंदन शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि बीते 16 फरवरी से अब तक लगातार महिलाओं एवं किशोरियों पर अत्याचार हो रही है. इसके रोक थाम आवश्यक है. वक्ताओं ने महिलाओं के साथ हो रही घटना को रोकने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम समन्वयक ने उपस्थित किशोरियों को अपने मान सम्मान को बचाने के लिए आत्मबल को मजबूत करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >