पैक्स चुनाव के लिए सदस्यों का कॉरम पूरा

चौथम. आगामी पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष सहित प्रबंधन समिति के सदस्यों नामांकन दर्ज करा कर निर्धारित कॉरम को पूरा किया. ज्ञात हो कि बीते छह नवंबर को प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में दो पैक्स क्षेत्र बुच्चा एवं पिपरा में प्रबंधन समिति के लिए निर्धारित सदस्यों […]

चौथम. आगामी पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष सहित प्रबंधन समिति के सदस्यों नामांकन दर्ज करा कर निर्धारित कॉरम को पूरा किया. ज्ञात हो कि बीते छह नवंबर को प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में दो पैक्स क्षेत्र बुच्चा एवं पिपरा में प्रबंधन समिति के लिए निर्धारित सदस्यों के कॉरम पूरा नहीं करने के कारण उक्त पैक्सों का चुनाव स्थगित कर दिया गया था. पुन: बचे पैक्स में कराये जा रहे उप चुनाव में नामांकन अंतिम दिन बुच्चा से एक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया. वहीं प्रबंधन समिति सदस्य के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा. पिपरा पैक्स प्रबंधन समिति सदस्य पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया. उक्त पैक्सों में नामांकन कॉरम पूरा होने से चुनाव होना तय हो गया है. पैक्स चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीसीओ संजय कुमार ने बताया कि 11 मार्च को नामांकन की समीक्षा, 12 मार्च को नाम वापसी वहीं 20 मार्च को मतदान होंगे. वहीं 21 मार्च को मतगणना की तिथि निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >