बेलदौर में 11 अभ्यर्थियों का नामांकन

बेलदौर: प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन मे चार पैक्सो के चुनाव को लेकर नामांकन कार्य शुरू कर दी गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को नामांकन के पहले दिन ेैकैंजरी पैक्स से सदस्य पद के लिए सात अभ्यर्थी एवं चोढली पैक्स से सदस्य पद के 4 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. बीसीओ सह एआरओ […]

बेलदौर: प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन मे चार पैक्सो के चुनाव को लेकर नामांकन कार्य शुरू कर दी गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को नामांकन के पहले दिन ेैकैंजरी पैक्स से सदस्य पद के लिए सात अभ्यर्थी एवं चोढली पैक्स से सदस्य पद के 4 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

बीसीओ सह एआरओ दीपक कुमार ने बताया कि पूर्व के नामांकन मे कैंजरी पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने ,बेलदौर पैक्स से अध्यक्ष पद हेतू 2 एवं सदस्य पद हेतु 2 अभ्यर्थियो ने , डुमरी पैक्स से अध्यक्ष पद हेतू 5 एवं सदस्य पद हेतु 1 अभ्यर्थी एवं चोढली पैक्स से अध्यक्ष पद 3 एवं सदस्य पद के 2 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था. जो बैध है लेकिन कोरम पुरा करने के लिए उक्त पंचायतो मे अध्यक्ष समेत कोटिवार कम से कम सात सदस्यों का नामांकन अनिवार्य है .विदित हो कि कोरम पुरा नहीं होने के कारण ही बीते 6 नवंबर के पैक्स चुनाव में अहर्ता पूरा करने वाले 16 पंचायतों में से महज 12 पैक्स में ही चुनाव कराया गया था.

शेष चार पैक्सों में चुनाव कराने के लिए प्राधिकार के निर्देश पर नामांकन कराया जा रहा है. मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि है.उन्होंने बताया कि 11 मार्च को नामजदगी पर्चा की संवीक्षा ,12 मार्च को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न् आवंटन ,20 मार्च को चुनाव एवं 21 मार्च को गांधी उच्च विद्यालय के प्रांगण में मतगणना कार्य संपन्न करायी जाएगी. नामजदगी परचा दाखिल करने के मौके पर बीसीओ सह एआर ओ दीपक कुमार , सांख्यिकी पदाधिकारी सह एआरओ रंजीत कुमार , लिपिक मो जलील , लेखापाल आकाश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >