प्रवरण वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने की बैठक

फोटो है 6 में कैप्सन : बैठक करते शिक्षक खगडि़या. प्रवरण वेतनमान की मांग को लेकर रविवार को शिक्षकों की बैठक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान के मांग से संबंधित ज्ञापन जिला शिक्षा […]

फोटो है 6 में कैप्सन : बैठक करते शिक्षक खगडि़या. प्रवरण वेतनमान की मांग को लेकर रविवार को शिक्षकों की बैठक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान के मांग से संबंधित ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपने को निर्णय लिया गया है. साथ ही बैठक में सर्व शिक्षा अभियान से प्राप्त करने वाले शिक्षकों व प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान की कार्रवाई निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा करने की मांग भी जिला शिक्षा पदाधिकारी से की जायेगी. बैठक में भाग ले रहे संघ के प्रधान सचिव राकेश रोशन ने गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अभिवंचितों के घर एक कार्यक्रम चलाने की बात कहीं गयी . बैठक में कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, सचिव आशुतोष कुमार, उपप्रधान सचिव गीता गुप्ता, अंकेक्षक अनिल कुमार, उपप्रधान सचिव अशोक कुमार, सचिव नटक लाल सुमन, कार्यालय सचिव कुमार निलेश निरंजन, हरिनंदन यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >