फोटो है. 7 मेंकैप्सन: संबोधित करते विधायक पूनम देवी 14 लाख की लागत से बनेगी सड़कप्रतिनिधि, खगडि़यासशक्त महिला से ही समाज का निर्माण संभव है. उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के बछौता गांव में सड़क का शिलान्यास करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण के लिए पंचायती व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पढ़ने वाले छात्राओं को पोशाक, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना दे रही है. सभा के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत 13 लाख 98 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया . विधायक ने सदर प्रखंड के बछौता पंचायत के वार्ड नंबर 15 में हरकित साह के घर के निकट से बिंदेश्वरी साह के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. मौके पर सरपंच चुन्ना कुमार चौधरी, मो कयाम उद्दीन, मदन वर्मा, केशव जायसवाल, विनय कुमार वरुण आदि उपस्थित थे.
सशक्त महिला से ही होगा समाज का निर्माण : पूनम
फोटो है. 7 मेंकैप्सन: संबोधित करते विधायक पूनम देवी 14 लाख की लागत से बनेगी सड़कप्रतिनिधि, खगडि़यासशक्त महिला से ही समाज का निर्माण संभव है. उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के बछौता गांव में सड़क का शिलान्यास करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी […]
