युवा शक्ति ने की सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी गली स्थित युवा शक्ति के कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई. बैठक के दौरान युवाशक्ति के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बिचौलिये एवं अफसरशाही के शोषण का शिकार आमलोगों को हर रोज होना पड़ता है. इस पर अंकुश लगाने के लिए युवाशक्ति के कार्यकर्ता पीडि़त लोगों के साथ […]

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी गली स्थित युवा शक्ति के कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई. बैठक के दौरान युवाशक्ति के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बिचौलिये एवं अफसरशाही के शोषण का शिकार आमलोगों को हर रोज होना पड़ता है. इस पर अंकुश लगाने के लिए युवाशक्ति के कार्यकर्ता पीडि़त लोगों के साथ खड़े होकर आंदोलन करेगी. मौके पर कार्यकर्ताअओं ने जिला प्रशासन से प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों मंे सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की मांग की. ताकि पदाधिकारी समेत कर्मियो के रवैये से वरीय अधिकारी अवगत हो सके. मौके पर आशीष कुमार बिदुर, संजीव कुमार, राजेश कुमार, गौरव कुमार, छोटू कुमार समेत दर्जनों युवाशक्ति के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >