होली में बाधित रही बीएसएनएल की सुविधा

अलौली. होली के दिन भी बीएसएनएल की सुविधा पूरी तरह से बाधित रही. मोबाइल-टेलीफोन उपभोक्ता पर्व के दिन भी अपने नातेदार, रिश्तेदार व दोस्तों से दूर रहे. उपभोक्ता उपेंद्र यादव, वीरचंद्र गुप्ता, ललन कुमार, अशोक सिंह आदि ने बताया कि इस प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पर्व त्योहार के दिन खासकर बीएसएनएल का मोबाइल, टेलीफोन […]

अलौली. होली के दिन भी बीएसएनएल की सुविधा पूरी तरह से बाधित रही. मोबाइल-टेलीफोन उपभोक्ता पर्व के दिन भी अपने नातेदार, रिश्तेदार व दोस्तों से दूर रहे. उपभोक्ता उपेंद्र यादव, वीरचंद्र गुप्ता, ललन कुमार, अशोक सिंह आदि ने बताया कि इस प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पर्व त्योहार के दिन खासकर बीएसएनएल का मोबाइल, टेलीफोन एवं बिजली किसी भी काम नहीं आता है, जबकि सरकारी विभाग के पदाधिकारियों कार्यालय में नहीं सुविधा उपलब्ध है. घटना दुर्घटना के समय भी यह विभाग धोखा दे जाता है. आखिर यह स्थिति अब तक सुधरेगी 2007 के बाढ़ के बाद से यह स्थिति बनी हुई है. इस पर न तो पदाधिकारी न ही विभाग कुछ भी अमल कर पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >